EPF Form 31 PDF Download 2025 - How to Fill EPF Form 31 Online, ईपीएफ फॉर्म 31 PDF
EPF Form 31 PDF Download 2025, ईपीएफ फॉर्म 31, How to Fill EPF Form 31 Online, ईपीएफ फॉर्म 31 PDF In Hindi: ईपीएफ फॉर्म 31 (EPF Form 31) को EPF Advance Form या PF Partial Withdrawal Form भी कहा जाता है। यह फॉर्म कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते से आंशिक धन निकासी के लिए उपयोग किया जाता है। कर्मचारी कुछ विशेष कारणों जैसे मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदने, शादी, शिक्षा, या बेरोजगारी के दौरान इस फॉर्म का उपयोग करके पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं।

ईपीएफ फॉर्म 31 क्या है?
EPF फॉर्म 31 एक आवेदन फॉर्म है जिसका उपयोग कर्मचारी अपने भविष्य निधि (EPF) खाते से आंशिक निकासी के लिए करते हैं। यह फॉर्म मेडिकल इमरजेंसी, शादी, घर खरीदने, शिक्षा या बेरोजगारी जैसे कारणों से PF एडवांस लेने के लिए भरा जाता है। इसे EPF एडवांस फॉर्म भी कहा जाता है।
EPF Form 31 का उपयोग कब किया जाता है?
EPF फॉर्म 31 का उपयोग निम्नलिखित परिस्थितियों में किया जा सकता है:
कारण | आवश्यक सेवा अवधि |
---|---|
मेडिकल ट्रीटमेंट | कोई सीमा नहीं |
शादी या शिक्षा | 7 साल |
घर खरीदना/निर्माण | 5 साल |
होम लोन चुकाना | 10 साल |
प्राकृतिक आपदा | कोई सीमा नहीं |
बेरोजगारी | एक महीना या उससे अधिक |
EPF Form 31 भरने के लिए जरूरी जानकारी:
- UAN (Universal Account Number)
- बैंक खाता विवरण (बैंक पासबुक)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड (कुछ मामलों में)
- सेवा की अवधि और निकासी का कारण
- नियोक्ता द्वारा सत्यापन (कुछ मामलों में)
EPF Form 31 कैसे भरें – How to Fill EPF Form 31 Online
- EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- UAN नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- “Online Services” में जाएं और Claim (Form-31, 19, 10C & 10D) पर क्लिक करें।
- बैंक खाता वेरीफाई करें।
- “I want to apply for” में PF Advance (Form 31) चुनें।
- Withdrawal का कारण चुनें और जरूरी जानकारी भरें।
- OTP वेरिफिकेशन के बाद क्लेम सबमिट करें।
EPF Form 31 PDF Download कैसे करें?
- सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ.
- होम पेज में Forms के सेक्सन पर क्लिक करें.
- फॉर्म लिस्ट में EPF Form 31 पर क्लिक करें.
- यहाँ से फॉर्म PDF में Download करके प्रिंट आउट निकाल लेवें.

EPF फॉर्म 31 के लाभ - Benefits of EPF Form 31
EPF फॉर्म 31 के माध्यम से कर्मचारी अपने पीएफ खाते से आपात स्थिति में आंशिक धन निकाल सकते हैं। इसका उपयोग मेडिकल जरूरत, शादी, शिक्षा, मकान खरीदने या बेरोजगारी जैसे कारणों से किया जा सकता है। यह प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और ऑनलाइन भी उपलब्ध है, जिससे समय की बचत होती है।
EPF Form 31 PDF Download Link
Form Name | EPF Form 31 |
---|---|
Form Download link | Download Hare |
Official Website | https://www.epfindia.gov.in/ |