EPF Form 20 PDF Download 2025 - How to Fill EPF Form 20 Online, ईपीएफ फॉर्म 20 PDF
EPF Form 20 PDF Download 2025, EPF Form 20 Death Claim, How to Fill EPF Form 20 Online, ईपीएफ फॉर्म 20 PDF In Hindi: ईपीएफ फॉर्म 20 (EPF Form 20) एक महत्वपूर्ण फॉर्म है जिसका उपयोग ईपीएफ (EPF) खाताधारक की मृत्यु के बाद उसके नामांकित सदस्य (Nominee) या कानूनी उत्तराधिकारी (Legal heir) द्वारा उसकी पीएफ राशि (Provident Fund balance) निकालने के लिए किया जाता है।

EPF Form 20 Death Claim
अगर आपके परिवार में किसी कर्मचारी का निधन हो गया है और वह कर्मचारी ईपीएफ (EPF) का सदस्य था, तो उसके पीएफ (PF) खाते की राशि निकालने के लिए ईपीएफ फॉर्म 20 (EPF Form 20) की आवश्यकता होती है। यह फॉर्म मृतक सदस्य के नामांकित व्यक्ति (Nominee) या कानूनी उत्तराधिकारी (Legal Heir) द्वारा भरा जाता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि EPF Form 20 क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, कैसे भरें और जमा करें।
EPF Form 20 क्या है?
ईपीएफ फॉर्म 20 का उपयोग उस स्थिति में किया जाता है जब ईपीएफ सदस्य की मृत्यु हो जाती है और उसके परिवार के सदस्य या नामांकित व्यक्ति को उसका पीएफ बैलेंस क्लेम करना होता है। इस फॉर्म को भरकर ईपीएफ ऑफिस में जमा करना होता है।
Short Details in EPF Form 20 Death Claim PDF
विशेषता | विवरण |
---|---|
फॉर्म का नाम | ईपीएफ फॉर्म 20 (EPF Form 20) |
उद्देश्य | मृतक कर्मचारी की पीएफ राशि क्लेम करना |
आवेदनकर्ता | नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी |
उपयोग | ऑफलाइन |
जमा स्थान | संबंधित EPF क्षेत्रीय कार्यालय |
EPF Form 20 में भरने वाली जानकारी
इस फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी भरनी होती है:
- मृतक सदस्य का पूरा नाम
- पीएफ खाता संख्या (PF Account No.)
- संगठन/कंपनी का नाम जहाँ वे कार्यरत थे
- मृत्यु की तिथि
- नौकरी छोड़ने की तिथि (यदि अलग हो)
- क्लेम करने वाले व्यक्ति का नाम, पता और बैंक विवरण
- मृतक से संबंध
- नॉमिनी का नाम और पहचान
- मृत्यु प्रमाणपत्र की जानकारी
EPF Form 20 के लिए आवश्यक दस्तावेज
फॉर्म के साथ नीचे दिए गए दस्तावेज़ संलग्न करने अनिवार्य हैं:
- मृत्यु प्रमाणपत्र (Death Certificate)
- नॉमिनी या वारिस का आधार कार्ड/पहचान पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी या कैंसिल चेक
- नॉमिनी प्रमाण पत्र या वारिस प्रमाण पत्र (अगर नॉमिनी नहीं है)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रोजगारदाता का हस्ताक्षर और मोहर
EPF Form 20 जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र
- क्लेम करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक / कैंसिल चेक
- नॉमिनी का प्रमाण (यदि नॉमिनी नहीं है तो कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण)
- रोजगारदाता का प्रमाणन (Employer's attestation)
EPF Form 20 PDF Download कैसे करें?
- सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ.
- होम पेज में Forms के सेक्सन पर क्लिक करें.
- फॉर्म लिस्ट में EPF Form 20 पर क्लिक करें.
- यहाँ से फॉर्म PDF में Download करके प्रिंट आउट निकाल लेवें.

EPF Form 20 कैसे भरें? (Step-by-Step Process)
- सबसे पहले फॉर्म को प्रिंट करें।
- मृतक सदस्य की पूरी जानकारी भरें।
- नॉमिनी या कानूनी वारिस की जानकारी भरें।
- बैंक खाता विवरण सही-सही भरें।
- सभी प्रमाणपत्र संलग्न करें।
- नियोक्ता से फॉर्म पर सत्यापन और मोहर लगवाएं।
- संबंधित EPFO कार्यालय में जमा करें।
EPF Form 20 कहाँ जमा करें?
- फॉर्म भरने के बाद यह संबंधित ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होता है।
- आप अपने नियोक्ता की मदद से या सीधे जाकर भी फॉर्म जमा कर सकते हैं।
- EPFO ऑफिस में जमा करने के बाद क्लेम की स्थिति आप EPFO पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।
EPF Form 20 PDF Download Link
Form Name | EPF Form 20 |
---|---|
Form PDF Link | Download Hare |
Official Website | https://www.epfindia.gov.in/ |