गैस सिलेंडर का दाम
LPG Cylinder Price: महीने के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हो गया है गैस सिलेंडर का दाम, नई कीमतें आज से लागू

मई महीने की शुरुआत एक खुशखबरी के साथ हुई है। आज 1 मई 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर अपडेट की गई ताजा जानकारी के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर अब पहले से 15 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई कीमतें आज से यानी 1 मई 2025 से लागू हो चुकी हैं।